न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: धोखाधड़ी और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर मामले में दो आरोपी विकास कुमार और राकेश कुमार को राहत नहीं मिली है. अपर न्याययुक्त एके तिवारी की कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारीज कर दी है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया. मामला चुटिया थाना में दर्ज कांड संख्या 44/2026 से जुड़ा है. दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और संगठित अपराध जैसी बेहद गंभीर और गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज है.
यह भी पढ़ें- होमगार्ड जवान गणेश राम से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार.. चोरी की स्कूटी व अन्य सामान बरामद