घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर, चार युवक घायल, दो गुमला रेफर

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा बीती रात घाघरा-गुमला मुख्य पथ स्थित कसपोड़िया मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

घायलों में बहदुरा निवासी जितेंद्र उरांव एवं सदानंद लोहरा, जबकि बड़काडीह निवासी आशीष महली एवं लालजीत उरांव शामिल हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र उरांव और लालजीत उरांव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र उरांव और सदानंद लोहरा दोदांग से अपने गांव बहदुरा लौट रहे थे. वहीं दूसरी ओर से आशीष महली और लालजीत उरांव अपने गांव बड़काडीह जा रहे थे. इसी दौरान कसपोड़िया मोड़ के समीप दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे चारों युवक घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है

यह भी पढ़ें: एसपी बोकारो ने आधी रात किया रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण, एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया