ग्रामीण के साथ मारपीट मामले में दो हवलदार निलंबित

Ark Sahuliyar

ठेठईटांगर थाना में पदस्थापित दो हवलदार संजय बिहा और संदीप उरांव को निलंबित

न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टापूडेगा पंडरीपानी महुआ टोली गांव में ट्रक हटाने विवाद में पुलिस के ऊपर लगे मारपीट के आरोप मामले में एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने ठेठईटांगर थाना में पदस्थापित दो हवलदार संजय बिहा और संदीप उरांव को निलंबित कर दिया है. 

उल्लेखनीय है कि 29 जून को टापूडेगा पंडरीपानी महुआ टोली शिव मंदिर के सामने ट्रक गाड़ी हटाये जाने की बात को लेकर हुए विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था. मामले पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच करायी. जांच रिपोर्ट के आधार पर दो हवलदारों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.