डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, खोजबीन जारी

News11 Bharat

डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गयी है.

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर: 
जमशेदपुर जिले के डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गयी है. दोनों एमजीएम कॉलेज के छात्र बताये जा रहे हैं. मृतकों की पहचान जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के रूप में हुई है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन दोस्त (जूनियर डॉक्टर) कल गुरुवार की रात डिमना लेक गए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया. दो युवकों के डूबने के बाद तीसरे युवक ने कॉलेज जाकर हादसे की जानकारी दी. रात होने के कारण कल रात युवकों की खोजबीन नहीं हो सकी. आज शुक्रवार सुबह डिमना लेक में युवकों के शव की तलाश की जा रही है.