न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के गृह विभाग में पदस्थापित अवर सचिव संजय कुमार झा और संयुक्त सचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा को निलंबित कर दिया गया है. इन दोनों पर एक महत्वपूर्ण फाइल पर कुंडली मार कर बैठने और कार्य में लापरवाही का आरोप है.
मिली जानकारी के अनुसार सीनियर अधिकारी द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी सीसीटीवी कैमरा को लगाने से संबंधित महत्वपूर्ण फाइल आगे नहीं बढ़ाया गया. फाइल क्यों नहीं बढ़ी इसकी समीक्षा के साथ जांच की गयी. इसमें दोनों अधिकारी आरोपी पाये गये और फाइल को जान बुझ कर रोकने की बात सामने आयी. इसके बाद लापरवाही के आरोप में दोनों को निलंबित कर दिया गया.