वज्रपात की चपेट में आने से लातेहार के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल

News11 Bharat

सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय रोड के कस्तूरबा स्कूल के पास वज्रपात से 2 युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

न्यूज़11 भारत सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय रोड के कस्तूरबा स्कूल के पास वज्रपात से 2 युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
लातेहार/डेस्क: सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय रोड के कस्तूरबा स्कूल के पास वज्रपात से 2 युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतको में पियूस कुमार पिता दीपक प्रसाद धर्मपुर निवासी एवं  दूसरा पवन साहू पिता उमेश प्रसाद गुप्ता वर्तमान में  चंदनडीह में रहता  था घर तरावडीह है. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार थाना पुलिस को दी सूचना के बाद लातेहार थाना पुलिस घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया . बताया जाता है पीयूस कुमार और पवन साहू दोनों मोटरसाइकल से नवोदय रोड से किसी काम से जा रहे थे तभी तेज वर्षा होने लगी पानी से बचने के लिए महुवा के पेड़ के पास खड़े हो गए . तभी आसमानी बिजली कड़की और पेड़ प गिरी इस दौरान मृतक का मोबाइल ब्लास्ट कर गया तभी यह हादसा हो गया है .घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में मातम का  माहौल है.