हैदरनगर के उमेश बने सीआरपीएफ के डीएसपी, रायपुर में आईजी शैलेंद्र ने लगाया तीन स्टार

Ark Sahuliyar

पलामू जिला क़े हैदरनगर मुख्य बाजार व मेन रोड निवासी निवासी उमेश प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पदोन्नति के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक की रैंक प्रदान की गई है.

न्यूज11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला क़े हैदरनगर मुख्य बाजार व मेन रोड निवासी निवासी उमेश प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पदोन्नति के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक की रैंक प्रदान की गई है. शुक्रवार को आयोजित रैंक शिरोमणि दिवस पर सीआरपीएफ रायपुर सेक्टर के महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार ने उनके कंधों पर डीएसपी के तीन स्टार लगाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी की. उमेश प्रसाद वर्तमान में सीआरपीएफ के आईजी कार्यालय, रायपुर में पदस्थापित हैं. 

उनकी इस पदोन्नति से हैदरनगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. स्थानीय लोगों, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है. लोगों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत ही नहीं, बल्कि इससे हैदरनगर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य संगीता देवी, मुखिया संतोष सिंह व जितेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य शैलू जयसवाल, समाजसेवी डॉ. अजय जयसवाल सहित स्थानीय कई प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा है.