JTET में भोजपुरी-मगही-अंगिका पर सस्पेंस, कल कैबिनेट बैठक में आ सकता है बड़ा फैसला 

News11 Bharat

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में क्षेत्रीय भाषाओं, विशेष रूप से भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने को लेकर विवाद अभी भी सुलझा नहीं है.

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में क्षेत्रीय भाषाओं, विशेष रूप से भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने को लेकर विवाद अभी भी सुलझा नहीं है. राज्य के 7 मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति में असहमति के बाद मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास विचाराधीन है. इस बीच राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि मंत्रियों के लिखित अनुशंसा के आलोक में कैबिनेट को फैसला लेना है .

अब कल 21 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में इस विषय पर फैसला आ सकता है. मंत्रियों की राय स्कूली शिक्षा सचिव के माध्यम से कैबिनेट को जाएगी.

इसे भी पढ़ें: रांची में 26 जुलाई से डूरंड कप का आगाज़, मुफ्त में देख सकेंगे मैच; CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन