कलयुगी चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार

Pramod Kumar,Neelkamal,

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी,<br/>

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक चाचा ने अपने ही 12 साल के मासूम भतीजे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय रौशन बैठा के रूप में हुई है, जो साधु बैठा का बेटा था. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने मासूम रौशन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए. हमला इतना जोरदार था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की खबर मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. आखिर चाचा ने अपने ही भतीजे की जान क्यों ली, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा.

यह भी पढ़ें: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, भागने का नहीं मिला रास्ता, 27 की मौत; गंभीर रूप से 22 जख्मी