जपला रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध साधु की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

News11 Bharat

जपला रेलवे स्टेशन परिसर में एक अज्ञात वृद्ध साधु का शव बरामद किया गया है.

न्यूज़11 भारत
पलामू/ डेस्क:
हुसैनाबाद के जपला रेलवे स्टेशन परिसर में कल शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध साधु का शव बरामद किया गया. मामले की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने इसकी जानकारी डालटनगंज जीआरपी को दी. इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उक्त साधु कुछ समय से जपला रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहते थे और आसपास के क्षेत्र में भिक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन करते थे. शुक्रवार रात के बाद शनिवार सुबह जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो वे मृत अवस्था में सोये पड़े मिले. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और जीआरपी को सूचना दी गई. जिसके बाद रेल पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी.

इसे भी पढ़ें: पलामू: जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी