न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में छात्रों और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है. आज गुरुवार को DSPMU परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला. एक ओर छात्र संगठन आंदोलन पर बैठ कर शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी करता नजर आया, तो वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के शिक्षाकेतर कर्मचारी और शिक्षक भी आंदोलन में उतर आए हैं.
स्थिति बिगड़ता देख रांची डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे हैं. श्वविद्यालय परिसर में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है.