न्यूज11 भारत
राँची/डेस्क: सदर अस्पताल में आज सोमवार को एक्स-रे सेंटर में हंगामा हो गया. मरीज के परिजनों द्वारा एक्स-रे कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना आमने आई है. जानकारी के अनुसार कपड़े बदलने को लेकर विवाद हुआ है. मारपीट की घटना में कर्मचारी को चोट भी लगी है. मामले में दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कराया गया है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक्स-रे कराने पहुंचे मरीज को सोमवार को खाली पेट एक्स-रे कराने की सलाह दी गयी थी. आज सोमवार को मरीज अस्पताल पहुंचा, तो अलग-अलग बयान को लेकर कर्मचारी से विवाद हो गया. मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला स्टाफ ने महिला मरीज के कपड़े नहीं बदले. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और एक्स-रे में तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट की गई.