मनोहरपुर में 3 साल से ठप पेयजल योजना पर बवाल, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने DC को सौंपा ज्ञापन

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में विगत तीन वर्षों से पेयजलापूर्ति योजना ठप्प पड़ा हुआ है, जिसको लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने तीन वर्षों से ठप्प पड़े पेयजलापूर्ति योजना को चालू करने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा है. वही जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने उपायुक्त से मुलाकात कर मनोहरपुर शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति योजना के बारे अवगत कराया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में पेयजल की काफी समस्या हो रही है. जल्द से जल्द शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति योजना को शुरू को कहा.

यह भी पढ़े: छड़वा डैम का हुआ निरीक्षण, पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की कवायद तेज