झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत: राहुल गांधी 

Ark Sahuliyar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर अजीता भट्टाचार्य से करीब सात घंटे हुई पूछताछ