लातेहार और चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से ₹1.43 लाख का ई-चालान

Ark Sahuliyar

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में की गई. 

अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों के दस्तावेज, यातायात नियमों के पालन और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 35 वाहनों का ई-चालान किया गया.

जिला परिवहन विभाग के अनुसार अभियान में 95 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों से कुल ₹1,43,500 का ऑनलाइन ई-चालान वसूला गया. परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.