संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है जहां नगर पंचायत चुनाव होने के बाद लोगों को उम्मीद अपने नगर पंचायत अध्यक्ष बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है एक लगभग 14 या 15 साल बालक अपने नगर अध्यक्ष से आग्रह करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13, के अररूआ खुर्द निवासी विकास कुमार चौधरी पिता राजमोहन चौधरी ने अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति और घर की जर्जर हालत को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) जानू चौधरी से मदद की गुहार लगाई है. पुराना सरकारी अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर स्थित अपने घर से एक वीडियो जारी कर विकास ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचने का प्रयास किया है.
विकास ने वीडियो के माध्यम से अपने रहने के स्थान को दिखाते हुए कहा कि उनका मकान बेहद कमजोर और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं और छत की हालत भी ठीक नहीं है. उन्होंने अंदेशा जताया है कि आगामी बरसात के मौसम में यह मकान कभी भी ढह सकता है, जिससे उनके परिवार को जान-माल का बड़ा खतरा है.
अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं नया मकान बनवाने में पूरी तरह असमर्थ हैं. उन्होंने चेयरमैन जानू चौधरी से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उनके मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द एक सरकारी आवास आवंटित किया जाए, ताकि वे और उनका परिवार इस मानसून में सुरक्षित रह सकें. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी पलामू डीसी से इस मामले पर संज्ञान लेने और गरीब परिवार को सरकारी योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: वित्तीय प्रबंधन पर झालसा की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित, HC के ये जस्टिस रहे मौजूद