रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के सिमराडीह के समीप ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा दो बोलोरो पिकअप वैन को पड़कर पुलिस के हवाले किया है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. वही दोनों पिकअप वैन में पांच पांच मवेशी लोड है. इधर पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. ड्राइवर की माने तो मवेशियों से भरा गाड़ी बक्सर से धनबाद जा रही थी. हालांकि इस मामले ने डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उसके बाद ही है स्पष्ट हो जाएगा की मवेशी दुधारू है या बंगाल जा रहा था. फिलहाल कागजातों और पशु चिकित्सक से मवेशियों की जांच करवाई जा रही है. थाना प्रभारी ने इस मामले में ग्रामीणों पर गाडी रोक कर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है हालांकि यह जांच का बिषय है.
यह भी पढ़ें:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी मुख्यालय से ऑनलाइन सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ