न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स 2 विवाद को लेकर नगड़ी के ग्रामीण मोर्चा खोलेंगे. ग्रामीण नगड़ी गांव से सीएम आवास तक पदयात्रा करेंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की अपील कर रहे हैं. ग्रामीण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी जनभावना से अवगत कराना चाहते हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है. एक तरफ विवाद के चारदीवारी का निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जनांदोलन की घोषणा कर दी है. अब रैयत भी आंदोलन के मूड में हैं. एक तरफ सरकार का दावा है कि एकीकृत बिहार राज्य में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. वहीं ग्रामीणों का दावा है कि 153 में से महज 25 रैयतों ने मुआवजा लिया है. बाकी रैयतों ने मुआवजा नहीं ली है.
यह भी पढ़ें- JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने दाखिल किया नामांकन, CM हेमंत सोरेन रहे मौजूद