हुटाप में रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रेलवे लाइन पार करने में आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी होती है

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   हुटाप पंचायत स्थित देवी मंडप परिसर में रविवार को जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में धवईटाड़, जोराकाठ, छापर टोला, भैसादोन, बिंजा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक में ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर अपनी समस्याएं रखीं. ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन पार करने में आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी होती है. स्कूल के समय मालगाड़ियों व अन्य ट्रेनों का आवागमन जारी रहने से बच्चों को विद्यालय पहुंचने में विलंब होता है. ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे लाइन पार करना जोखिम भरा है और पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है. वहीं, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों तक जाने के लिए करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी को कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बैठक में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आवेदन तैयार कर अंडर पास नही रहने से होने वाली समस्या से अवगत करया गया है लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका है. वहीं ग्रामीणों ने एक स्वर मेें कहा कि जल्द ही अगर रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर पहल नही किया गया तो हम ग्रामीण अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे. बैठक में पूर्व मुखिया आशा देवी, श्याम सुंदर सिंह, मारियानुस किंडो, सलामत अंसारी, रंजीत यादव, नजरुल खान, विजय यादव, फारुक नवाब, रमेश तुरी, मुकेश यादव, प्रमोद यादव, रोहित यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आन्दोलनरत छात्रों ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया