फिर खुलेगा विनय महतो के बहुचर्चित हत्याकांड का मामला, क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता मनबहल महतो, दर्ज कराई प्रोटेस्ट फाइल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: छात्र विनय महतो के बहु चर्चित हत्याकांड मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विनय महतो के पिता मनबहल ने प्रोटेस्ट फाइल दर्ज कराई है. सीबीआई जांच से संतुष्ट होकर मनबहल महतो ने SDJM कोर्ट में प्रोटेस्ट फाइल दर्ज कराई है. प्रोटेस्ट याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से आंशिक बहस भी हुई. बहस के बाद शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी.

झारखंड हाई कोर्ट ने जुलाई 2022 में मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था. सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए बीते माह कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट जमा कर दी थी. सीबीआई ने अपनी गहन जांच में पाया कि विनय महतो की मौत किसी आपराधिक साजिश या दूसरे व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने से नहीं हुई थी, बल्कि एक घटक दुर्घटना के कारण हुई थी.

सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट जमा किए जाने से मृतक छात्र के परिजनों को बड़ा धक्का लगा है. बता दें कि घटना की जांच पहले पुलिस कर रही थी. पुलिसिया जांच से संतुष्ट होकर मृतक छात्र विनय महतो के पिता बनबहल महतो ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

बता दें कि छात्र विनय महतो का हत्याकांड मामला 5 फरवरी, 2016 का है. सफायर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 13 साल के छात्र विनय महतो का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया था. परिजन शुरू से ही हत्या का मामला बताकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है. मामले में स्कूल की शिक्षक के नाबालिग बेटे और बेटी को भी आरोपी बनाया गया था. जिन्हें साक्ष के अभाव में जुवेनाइल कोर्ट ने साल 2018 में बरी कर दिया था. वहीं शिक्षिका और उनके पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो जमानत पर जेल से बाहर है.

यह भी पढ़ें: ओएएसपीएल प्रबंधन पर लिखित इकरारनामे से मुकरने का आरोप, रोजगार को लेकर विस्थापितों व मेनपावर कर्मियों का प्रदर्शन