मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद के करमजोरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे. इसी दौरान एक पक्ष के लोग वहां मिट्टी गिरा रहे थे. दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सदर मंडल उसे बेंगाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट