प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कदमा आंध्रा एसोसिएशन स्कूल में आंध्रा एसोसिएशन के एजीएम में जमकर मारपीट हुई. बैठक में पैसे खर्च को लेकर विवाद शुरू हुआ, और देखते-देखते पक्ष-विपक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया.
यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में डालसा की ओर से जेल अदालत का आयोजन, दो बंदी किए गए रिहा