विश्व रक्तदाता दिवस पर टीएमएच नोआमुंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रोहन निषाद न्यूज़ 11 भारत 

नोआमुंडी, 14 जून 2026: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), नोआमुंडी के ब्लड सेंटर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर चिकित्सकों, कर्मचारियों, वेंडर पार्टनर्स तथा समुदाय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानव जीवन की रक्षा तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया.

इस रक्तदान अभियान के माध्यम से नियमित रक्तदान के महत्व तथा सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान को एक महान मानवीय सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक मरीज को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

शिविर के दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अमूल्य योगदान दिया. इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्नब कुमार मुखर्जी, डॉ. विजय रमेश टोपनो, डॉ. घनश्याम बिहारी, वरिष्ठ मैट्रन रेखा गोगोई चेतिया, काउंसलर किरण छेत्री, ब्लड सेंटर तकनीशियन सतीश खिल्लर, भारती तथा सिस्टर गीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हाईवा दुर्घटना के 36 घंटे बाद भी कोयले की वैधता पर संशय, चर्चाओं का बाजार गर्म