वोटर लिस्ट सुधार अभियान हुआ तेज, जनप्रतिनिधियों के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शुरू

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पूरे डिजिटल अभियान को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पलामू जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान तेज हो गया है. इसके अंतर्गत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और 'मार्क वोटरों' से गणना प्रपत्र (EF) भरवाकर उसे ऑनलाइन (डिजिटल) करने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया.

​डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में सदर एसडीओ की उपस्थिति में पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया और जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया से प्रपत्र भरवाकर उसका डिजिटाइजेशन किया गया. वहीं, पांकी विधानसभा क्षेत्र में जिला आपूर्ति पदाधिकारी की देखरेख में विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता का प्रपत्र बीएलओ ऐप के जरिए मौके पर ही ऑनलाइन फीड किया गया. जिला प्रशासन के अनुसार, इस पूरे डिजिटल अभियान को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जनता दल का आज 30वां स्थापना दिवस, झारखंड की राजनीति में RJD ने देखा काफी उतार चढ़ाव