14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. कभी धूप तो कभी आंधी बारिश देखने को मिल रही है.  भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में गरज, तेज आंधी के साथ भारी बारिश होनी की संभावना है. वहीं कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है. जिसकी रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि झारखंड के कई जिलों में आज बादल साथ ही हल्की बूंदा बांदी हो सकती है. मौसम को देखते हुए विभाग ने सभी सतर्क रहने के लिए कहा है. मौसम विभाग ने सभी को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े रहने से माना किया है. राज्य में 15 से 17 जून के बीच मानसून के प्रवेश की संभावना भी बनी हुई है. 

वहीं बात करें राजधानी रांची की तो, रांची में दिन के समय उमस बनी रहेगी. वहीं समय के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद है. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे Chief of Army Staff का पद