Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का डबल अटैक! कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. एक तरफ राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को परेशान करेगी तो दूसरी ओर कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं से राहत मिलने की संभावना हैं. मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए हीटवेव और बारिश दोनों का अलर्ट जारी किया हैं.

पलामू-चतरा समेत कई जिलों में बरसेगी आग
IMD के अनुसार, गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में आज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. खासतौर पर पलामू जिला सबसे ज्यादा गर्म रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सलिउस तक पहुंच सकता हैं. इन इलाकों में दिन के समय लू चलने की भी आशंका जताई गई हैं. 

रांची-देवघर समेत कई जिलों में बारिश के आसार
राज्य के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता हैं. रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना हैं. वहीं दोपहर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने बताया कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की भी आशंका हैं. रांची, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं.

 यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न