Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज गर्मी करेगी बेहाल, कल तूफान मचाएगा बवाल

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने इस वक्त दो बिल्कुल अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. राज्य का एक हिस्सा भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है जबकि दूसरे हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों की चिंता और बढ़ा दी है क्योंकि आने वाले चार दिनों में मौसम अचानक करवट ले सकता हैं.

राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सूरज आग उगल रहा हैं. पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान हैं. यहां दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा हैं. गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को बेहाल कर दिया हैं. सड़कें दोपहर में सूनी नजर आ रही है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल
वहीं दूसरी तरफ राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी हैं. रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और कोडरमा में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी हैं.

धनबाद, देवघर, गिरिडीह और बोकारो में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. रांची और खूंटी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं.

क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढवा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. इन जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. हालांकि बाकी जिलों में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा. शुक्रवार से झारखंड में बारिश का दायरा और बढ़ सकता हैं. पलामू और गढ़वा को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेजी आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं.

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका और आसपास के इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती हैं. साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा. मौसम विभाग ने शनिवार को लेकर और ज्यादा चिंता जताई हैं. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका हैं.

पश्चिमी विक्षोम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोम के असर से झारखंड का मौसम तेजी से बदल रहा हैं. अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी के साथ-साथ अचानक बदलते मौसम से भी सावधान रहने की जरुरत हैं.

यह भी पढ़े: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक बनाए गए चक्रधरपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष