मांडर में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर; रांची रेफर

News11 Bharat

मांडर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला को खेत में सांप ने काट लिया, जिसके बाद से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची से सर्पदंश का मामला सामने आया है. मांडर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला को खेत में सांप ने काट लिया, जिसके बाद से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला को रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है. महिला की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के तिगोईबटोली निवासी 55 वर्षीय पेणवा उराइन के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार दोपहर महिला अपने खेत में धान रोपने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने महिला को डंस लिया, जिसके बाद तुरंत उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. घटना के बाद तुरंत परिजनों ने महिला को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. रांची में फिलहाल महिला इलाजरत है. 

इसे भी पढ़ें: आज राज्यभर में JSSC परीक्षा: सिमडेगा में होटलों का किया गया निरीक्षण