न्यूज 11 भारत
डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा ताडुआ गांव की निवासी कबिता देहुरी (42) का शनिवार को इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल में निधन हो गया. वह 24 जुलाई को अपने घर में खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं.घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया था.मृतका के पुत्र बिशाल देहुरी ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल का लगभग 42 हजार का बिल बन गया था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार बिल का भुगतान करने में असमर्थ था.इसकी जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर मानवीय पहल करते हुए पूरे बकाया बिल को माफ कराने में सहयोग किया. इससे शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिली.शनिवार शाम को शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में कबिता देहुरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.विधायक की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की.
यह भी पढ़ें: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछुलिया, डगड़गवाटांड़ जंगल से महिला का शव बरामद, पास से मिला सल्फास और सामान
https://www.news11bharat.com/jharkhand/legal-information-will-reach-every-village-through-nyay-rath-chief-district-j/233499