मोरहाबादी के सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या, आरोपी पति पवन मुंडा गिरफ्तार 

Ark Sahuliyar

मोरहाबादी के सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या कर दी गयी है. पति पवन मुंडा पर ही 30 वर्षीय बेली देवी की हत्या का आरोप है.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मोरहाबादी के सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या कर दी गयी है. पति पवन मुंडा पर ही 30 वर्षीय बेली देवी की हत्या का आरोप है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतिका के चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं. सबसे बड़ा बेटा 14 साल का है. पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोच लिया है. उसे पुलिस ने बस्ती में घूमते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना से परिजनों में मातम का माहौल है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें- पानी की समस्या को लेकर मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा चौक के पास स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम