अपहरण-दुष्कर्म-मर्डर: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार 

Ark Sahuliyar

मृतिका रेखा देवी की हत्या के लिए संध्या ने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा दास गोस्वामी, रमेश उरांव, लखन उरांव और संध्या देवी शामिल हैं. मृतिका रेखा देवी की हत्या के लिए संध्या ने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी. आरोपियों के पास से दो कट्टा, एक पिस्टल, 09 जिंदा कारतूस सहित 04 मोबाइल फोन बरामद हुआ.

बता दें कि 21 जून की सुबह सीरी पहाड़ी के पास सड़क पर महिला का शव मिला था. मामले के उद्भेदन को लेकर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई थी. मृतिका का पहले अपहरण और फिर बाद में दुष्कर्म कर हत्या की गई थी. अपहरण में कार इस्तेमाल किया गया था. कार में फर्जी नंबर लगाया गया था. 

मृतिका के पति संतोष भुईंया के साथ हत्या की साजिशकर्ता संध्या का अवैध संबंध था. इस कारण ही संध्या और मृतिका के बीच विवाद हुआ था. विवाद के कारण ही संध्या ने अपने भाई के सहयोग से हत्या की साजिश रची थी. महिला का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद हत्या की गई थी. पहले महिला के साथ दोस्ती की गई, जिसके बाद उसका अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया गया. 

यह भी पढ़ें- JSCA स्टेडियम की भगदड़ केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम : दीपक प्रकाश