पचंबा कल्याणडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
शहरी क्षेत्र के पचंबा कल्याणडीह में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान वन विभाग के एसके रवि समेत अन्य अधिकारी, वार्ड पार्षद सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के महत्व की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित और शुद्ध बनाया जा सकता है. वहीं वन विभाग के रेंजर एस.के. रवि ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा ही मानव जीवन की सुरक्षा है. उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.