न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में कई प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इसी बीच भगवान बिरसा मुंडा जेल से भव्य शोभायात्रा जतरा निकाला गया. राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने नगाड़ा बजाकर शोभायात्रा को रवाना किया. इस भव्य शोभायात्रा में झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली. शोभायात्रा बिरसा मुंडा जेल से मोरहाबादी तक जाएगी. इसमें हजारों की संख्या में कलाकार शामिल हैं, जो पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल