धनबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की बेरहमी से हत्या, चाकू-तलवार से किया हमला 

Dipali Kumari

जगजीवन नगर में एक 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में एक 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान करण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. 

बताया जा रहा है कि पैर में चोट लगने के कारण वह इन दिनों घर पर ही रह रहा था. आज शनिवार अहले सुबह करण मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था.इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य ने उसे कथित तौर पर अपने घर के अंदर बुला लिया. आरोप है कि वहां उस पर चाकू और तलवार से हमला किया गया तथा बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन घायल करण को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें: रांची: तीसरे दिन रामकृपाल कंस्ट्रक्शन में IT की छापेमारी, दस्तावेज़ खंगाल रहे अधिकारी