पलामू: सुबह-सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर 

News11 Bharat

पाटन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

 न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 जिले के पाटन थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह करीब 7:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.  मृतक की पहचान पाटन के अमवा गांव निवासी छट्ठू राम के पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान सुनीता देवी, अंशिका और आकृति के रूप में हुई हैं. सभी पाटन के ही रहने वाले हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक बटसारा से डाल्टनगंज की ओर जा रही थी, जिसे छट्ठू राम का भांजा चला रहा था. इसी दौरान ब्राह्मण सिंगरा के समीप बाइक की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई. दूसरे वाहन के चालक की पहचान पाटन के सिक्की खुर्द निवासी रामजी राम के पुत्र नारायण कुमार रवि के रूप में हुई है.  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: राँची: सोनाहातू में हाथियों का आतंक: घर पर बोला हमला, कमरे में दुबककर परिवार ने बचाई जान