AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल 

Ark Sahuliyar

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अमरनाथ पांडेय को जेल भेज दिया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अमरनाथ पांडेय को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि CPI के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ पांडेय ने नेहा बोरा पर स्याही फेंकी थी. घटना के बाद रांची के धुर्वा थाने में FIR दर्ज की गई थी. FIR के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे जेल भेज दिया.