न्यूज़11 भारत
सिल्ली/डेस्क: मुरी ओपी अंतर्गत जोबला रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मुरी सिल्ली रेलखंड के बीच डाउन लाइन पर जोबला रेल फाटक के समीप रेलवे लाइन पर स्थित किलोमीटर संख्या 356/20-22 से पुलिस ने शव बरामद किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है.
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर साझा कर लोगों से पहचान कराने की अपील की है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.