DIY Cockroach Repellent

क्या आपकी किचन में भी कॉकरोच करते हैं पार्टी? करें ये उपाय...

Discover how to make a natural cockroach repellent with ginger, lemon, and baking soda that is safe for pets and children.

By : हेमा गुप्ता
क्या आपकी किचन में भी कॉकरोच करते हैं पार्टी? करें ये उपाय...

क्या आपकी किचन में भी कॉकरोच करते हैं पार्टी? करें ये उपाय...

Home Remedy Rid of Cockroaches: ज्यादातर रसोईयों में कॉकरोच पाए जाते है। घर में कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन कॉकरोच किचन के कोनों, सिंक के नीचे और अलमारियों में अपना ठिकाना बना ही लेते हैं। ये न सिर्फ रसोई में गंदगी करते हैं बल्कि खतरनाक बैक्टीरिया और बीमारियां भी लाते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। 

बाजार के महंगे केमिकल स्प्रे बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप रसोई की कुछ चीजे इस्तेमाल करके आप एक प्राकृतिक स्प्रे बना सकते हैं। 

स्प्रे बनाने के लिए

आप रसोई के कुछ चीजों का इस्तेमाल कर कॉकरोच भगाने का स्प्रे बना सकते हैं। अदरक, नींबू और बेकिंग सोडा से बना यह होममेड स्प्रे कॉकरोचों को भगाने में बेहद असरदार साबित हो रहा है।

अदरक की तीखी गंध से शुरूआत

सबसे पहले एक बड़े अदरक के टुकड़े को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। अदरक में मौजूद प्राकृतिक तीखी गंध कॉकरोचों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है और उन्हें सहन नहीं हो पाती। कद्दूकस करने से अदरक का रस आसानी से निकलता है, जो मिश्रण को और प्रभावी बनाता है।

नींबू का एसिडिक पावर

कद्दूकस किए अदरक में एक गिलास साफ पानी मिलाएं। फिर आधा नींबू निचोड़कर इसमें डाल दें। नींबू का सिट्रिक एसिड नेचुरल क्लीनर का काम करता है। यह न सिर्फ कॉकरोचों को भगाता है, बल्कि जगह पर मौजूद बैक्टीरिया और बदबू को भी खत्म कर देता है, जिससे नए कॉकरोच आने की संभावना कम हो जाती है।

बेकिंग सोडा - सबसे असरदार जुगाड़

मिश्रण में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें हल्की रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। बेकिंग सोडा कॉकरोचों के लिए धीमा जहर साबित होता है। जब वे इस स्प्रे के संपर्क में आते हैं तो उनका पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से वे तुरंत भागने को मजबूर हो जाते हैं।

स्प्रे बोतल तैयार करने का तरीका

सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। फिर बारीक छलनी से छानकर अदरक के रेशे अलग कर दें, ताकि स्प्रे बोतल का नोजल बंद न हो। छना हुआ लिक्विड एक खाली स्प्रे बोतल में भर लें। आपका घरेलू कॉकरोच रिपेलेंट स्प्रे तैयार है। हफ्ते में 2-3 बार किचन के कोनों, सिंक के आसपास, अलमारियों और कॉकरोचों के आने वाले जगहों पर इसका छिड़काव करें।


 


 

 

संबंधित सामग्री

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए घर पर खुद से बनाएं खास राखी। जानिए किन सामानों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा संस्करण 5 सितंबर से; 1,794 करोड़ का बजट तय - CM मान

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा संस्करण 5 सितंबर से; 1,794 करोड़ का बजट तय - CM मान

पंजाब सरकार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे संस्करण का आयोजन किया है, जिसमें 10 लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

होंठों की देखभाल के लिए घर पर घी, नारियल तेल, शहद और एसेंशियल ऑयल से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताया गया है.

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

कद्दू के बीजों का तेल, जिसमें विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स शामिल हैं, बालों के झड़ने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026