मसाला मखाना रेसिपी

शाम के नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा मसाला मखाना, रेसिपी है आसान

चाय के साथ कुरकुरा और हल्का स्नैक चाहिए? मसाला मखाना एक स्वादिष्ट और कम ऑयली विकल्प है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है।

By : सोनिया रायकवार
शाम के नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा मसाला मखाना, रेसिपी है आसान

अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन करता है लेकिन आप ज्यादा ऑयली स्नैक्स से बचना चाहते हैं तो मसाला मखाना ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है.शाम के समय चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का और कुरकुरा खाने का मन अक्सर करता है. ऐसे में लोग अक्सर बिस्किट, नमकीन या तले-भुने स्नैक्स खा लेते हैं. लेकिन आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला मखाना बेहतर ऑप्शन है. मखाने को हल्का रोस्ट करके इसमें चटपटे मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे यह बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बन जाता है.सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. तो अगर आप भी घर पर झटपट कुछ कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो मसाला मखाना की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. यह बाजार में मिलने वाले कई स्नैक्स के मुकाबले ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप मखाना
1-2 छोटे चम्मच घी या 1 छोटा चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
½ छोटा चम्मच काला नमक (ऑप्शनल)
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला (ऑप्शनल)
थोड़ी-सी कसूरी मेथी (ऑप्शनल)

मसाला मखाना बनाएं कैसे?

मसाला मखाना बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और इसमें मखाने डाल दें. इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर करीब 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. जब मखाने अच्छी तरह कुरकुरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
अब उसी पैन में थोड़ा-सा घी या तेल डालकर गर्म करें. गैस धीमी रखें और इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें. मसालों को कुछ सेकेंड ही भूनें, ताकि वे जलें नहीं.
इसके बाद भुने हुए मखाने पैन में डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. कम गैस पर मखानों को चलाते रहें, ताकि मसाले हर मखाने पर अच्छी तरह कोट हो जाएं.
आखिर में चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं. लगभग एक मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें.
आपका क्रिस्पी और मसालेदार मखाना तैयार है. इसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं और जब मन करे स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.


 

संबंधित सामग्री

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन के अंतिम सोमवार पर व्रती जनों के लिए साबूदाना हलवा बनाने की विशेष रेसिपी और टिप्स। इसे बनाने के लिए सही तरीके से साबूदाना भिगोना और पकाना महत्वपूर्ण है।

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

दही कबाब उत्तर भारतीय व्यंजनों का एक लोकप्रिय स्टार्टर है, जिसे गाढ़े दही, पनीर और मसालों से बनाया जाता है। यह खास मेहमाननवाजी के लिए उत्तम है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026