अन्य

CM Hemant Soren: बापू का सत्य सामाजिक जीवन की आधारशिला-सीएम हेमंत सोरेन

CM Hemant Soren: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की... बापू का सत्य, अहिंसा और न्याय का मार्ग हमारे लोकतंत्र और सामाजिक जीवन की आधारशिला है. उनका जीवन हमें मानवता, करुणा और नैतिक साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. READ MORE: रांची में 13 दिन बाद घर लौटे अगवा किए गए दो मासूम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली कमान [caption id="attachment_131430" align="alignnone" width="300"] राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि[/caption]

पुण्यतिथि पर शत-शत नमन

बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

CM Hemant Soren: 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई

नाथूराम गोडसे, जो हिंदू महासभा का सदस्य था, ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई। READ MORE: Jamshedpur crime news: अपहरण कांड के आरोपियों की पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ ,तीन घायल