लाईफस्टाईल

Diet for Healthy Eyes: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं पोषक तत्व से भरें ये फल!

Diet for Healthy Eyes: आजकल बच्चे हो या जवान या बूढ़े हर उम्र के व्यक्ति आंखो की समस्या से जूझ रहें हैं। आजकल के बच्चो से लेकर बड़ो तक हर कोई के हाथ में मोबाइल रहता है, कुछ लोगों को लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने बैठकर लंबे समय से काम करते है। और कुछ लोग बिना काम के ही स्क्रीन के सामने लंबा समय व्यातीत करते हैं, जिसकी वजह से चश्मा जल्दी लग जाता है, हालांकि कई बार सही भोजन न करने से भी आंखो की समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में अगर आप रोजना इनमें से फल भी खाएं तो आपकी आंखो के लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं, कौन से फल आंखो की रोशनी बढ़ाने में मददगार शाबित होंगे।

फल में ये पोषक तत्व हों मौजूद

विटामिन A, C, E, बीटा-कैरोटीन, जिंक, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलो का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं, आइए जाने कौन से वो फल है, जो आंखो के लिए फायदेमंद हैं।

“किवी” आंखों के लिए फायदेमंद

किवी फल में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो आंखों को हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन C और E की भी पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

आंखों का असली दोस्त संतरा

संतरे में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद की संभावना को भी कम करता है। साथ ही आंखों की समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

बीटा-कैरोटीन का खजाना हैं पपीता

पपीता आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह रेटिना की सेहत और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को फ्री रेडिकल्स रखने में सहायक होता है और यह नाइट ब्लाइंडनेस से बचाव करता है।

आयुर्वेदिक दृष्टि टॉनिक हैं आंवला

भारतीय आंवला आंखों की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में आंवले का रस आंखों की ज्योति के लिए रामबाण माना जाता है।

आंखों के लिए सुपरफूड हैं ब्लूबेरी

ब्लूबेरी को आंखों के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें एंथोसायनिन नामक तत्व होता है, जो दृष्टि क्षमता को सुधारने और रेटिना को मजबूत बनाने में मदद करता है।
विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?
सूत्रो के अनुसार, एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश वर्मा के अनुसार, “आंखों की देखभाल केवल चश्मा लगाने या आंख धोने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह हमारी पूरी जीवनशैली से जुड़ी होती है। यदि व्यक्ति अपनी डाइट में आंखों के लिए लाभकारी फलों को नियमित रूप से शामिल करता है, तो यह न सिर्फ रोशनी बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं से भी बचाव करता है।”