लाईफस्टाईल
Gen Z Perfume Trend 2025: 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल, Gen-Z बने सबसे बड़े खरीदार...
Gen Z Perfume Trend 2025: पहले जिसे लग्जरी और अमीरी का प्रतीक माना जाता था, वही परफ्यूम अब युवाओं के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन गया है। खासकर जेन-जेड (Gen-Z) यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा वर्ग अब परफ्यूम के सबसे बड़े खरीदार बन गए हैं। इस पीढ़ी के लोग अब महंगे ब्रांड्स की बजाय छोटे लेकिन प्रीमियम प्रोडक्ट्स को तरजीह दे रहे हैं — और इसमें परफ्यूम उनकी पहली पसंद बन चुका है।
Read More: Benefits of Vegetables with Peel: छिलके के साथ खाएं ये 5 सब्जियां, मिलेंगे दोगुने पोषक तत्व!
रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में परफ्यूम की कुल बिक्री में Gen-Z उपभोक्ताओं का योगदान लगभग 40% तक पहुंच गया है। ये युवा अब ‘प्रीमियम परफ्यूम्स’ की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इन्हें अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और मूड बूस्टर के रूप में देख रहे हैं।
रनिंग पॉइंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर माइकल एश्ले शुलमैन कहते हैं, “परफ्यूम एक ऐसा प्रोडक्ट है जो उपभोक्ताओं को लग्जरी और स्टेटस का अहसास देता है, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।”