IPL 2026 Match Schedule: IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी! पहला मैच RCB vs SRH
IPL 2026 Match Schedule: IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 मार्च को पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।
[caption id="attachment_83454" align="alignnone" width="1805"]पहले 26 मार्च से शुरु होने वाला था IPL
पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।
4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव
4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।
16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर
IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।
चुनावी तारीखों के बाद होगा दूसरे फेज का शेड्यूल जारी
IPL के दूसरे फेज के मैचों की डेट चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद की जाएगी।
बता दें कि, जब - जब IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते है तो शेड्यूल 2 फेजों में जारी किया जाता है।