अन्य
Rajasthan CM Met PM Modi: CM भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Rajasthan CM Met PM Modi: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल कुछ साल और राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने प्रदेश की सियासत और शासन दोनों में हलचल मचा दी है.दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से लंबी मुलाकातों के बाद मुख्यमंत्री का कल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाना कई तरह की चर्चाओं को सकेंत है.
दिल्ली में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड सौंपा और फ्लैगशिप योजनाओं की अब तक की प्रगति का पूरा ब्यौरा दिया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है. सरकार इस सम्मेलन को एक बड़े सामाजिक जुड़ाव के अवसर के रूप में देख रही है जहां देश और विदेश में बसे राजस्थानियों को फिर से राज्य से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.
READ MORE :Barmer Ed Raid: बाड़मेर में महिला मंडल एनजीओं के ऑफिस में ED ने छापामारा