Holi Skin Care Tips: रंग खेलने से पहले जान लें कैसें करें स्किन की सुरक्षा?
Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इस त्योहार को लेकर सब लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन होली खेलने से पहले रंगो से होने वाली एलर्जी का डर बना रहता हैं। कहीं कोई ऐसा रंग न लगा दें, जिससे हमारी स्किन खराब हो जाए।
होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कृत्रिम रंगों में मौजूद केमिकल्स से स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर सही देखभाल न की जाए, तो खुजली, रैशेज, ड्रायनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज हम रंग से अपने स्किन की देखभाल कैसे करें और कलर कैसे हटाए इसके बारें आज हम बताएंगे। आइए जानें...
होली खेलने से पहले जरूरी स्टेप्स करें फॉलो
नारियल या सरसों का तेल लगाएं
रंगों से बचाव के लिए सबसे आसान तरीका है स्किन पर कोई भी कोल्ड-प्रेस्ड तेल लगाना। नारियल, सरसों, जैतून या बादाम का तेल स्किन पर एक सुरक्षा कवच बनाता है और रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकता है।
[caption id="attachment_136061" align="alignnone" width="1848"]मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
अगर आपकी स्किन ऑयली नहीं है तो नारियल तेल की जगह कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को ड्राय होने से बचाएगा और हानिकारक रंगों से सुरक्षा प्रदान करेगा।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
अगर आप दिन में होली खेलने जा रहे हैं तो 30 SPF या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह न केवल रंगों से, बल्कि तेज धूप से भी स्किन को सुरक्षित रखेगा।
नेचुरल स्क्रब से एक्सफोलिएट करें
होली से एक दिन पहले हल्का स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और रंग आसानी से स्किन पर टिके बिना उतर जाए।
लिप बाम लगाना न भूलें
होली के दौरान होंठ जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए होली से पहले लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएं।