Best Foods for Summer: गर्मियों में प्रतिदिन करें इन चीजों का सेवन? बनी रहेगी ताजगी...
Best Foods for Summer: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में सिर्फ चिलचिलाती धूप और पसीने का नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी परेशानियां भी होने लगती हैं, जैसे-जैसे तापमान चढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी, थकावट, एसिडिटी, और खासकर हाथ-पैरों में दर्द, जकड़न और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में आज हमको आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताएंगे कि गर्मी में इन चीजों को खाने से शरीर में ताजगी बना रहेगी। इससे न सिर्फ शरीर ठंडा रहेगा, बल्कि आपको एनर्जी मिलेगी, जिससे आलस्य और थकान कम महसूस होगा।
गर्मियों में खाएं ये चीजें
नारियल पानी (Coconut Water)
गर्मियों का प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक नारियल पानी है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और प्राकृतिक शुगर होती है जो थके हुए शरीर को तुरंत राहत देती है। दिन में 1-2 बार नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है।
तरबूज (Watermelon)
तरबूज गर्मी का सबसे लोकप्रिय फल है और यह सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें 92% तक पानी, पोटैशियम, सिट्रूलाइन और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मांसपेशियों की थकावट को कम करते हैं। दिन में दो बार, सुबह और दोपहर के समय एक कटोरी तरबूज आराम से खा सकते हैं।
फायदे 1. सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। 2. पोटैशियम मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है। 3. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखता है।बेल का शरबत (Bael Sherbet)
बेल फल का शरबत आयुर्वेद में ‘त्रिदोष नाशक’ माना जाता है। इसमें टैनिन, फाइबर, और विटामिन C होता है। यह न सिर्फ पाचन को मजबूत करता है बल्कि मांसपेशियों में दर्द और जकड़न को भी कम करता है। बेल का गूदा पानी में मिलाकर शरबत बनाएं, थोड़ा गुड़ या शहद मिलाएं और दिन में एक बार सेवन करें।
खीरा (Cucumber)
गर्मियों का खीरा सुपरफूड है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं। इसको सलाद में या नींबू और काला नमक डालकर दिन में 2-3 बार खा सकते हैं।
दही (Curd)
गर्मियों में पाचन को सुधारने वाला एक सुपरफूड दही है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन B12 मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाते हैं। दिन में एक या दो बार भोजन के साथ दही खाना फायदेमंद होता है। और रायता, लस्सी या सीधे दही के रूप में भी खा सकते हैं।
अंजीर (सूखे या भिगोए हुए)
अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फल शरीर के अंदरूनी अंगों को मजबूत करता है और हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती में मदद करता है। 2-3 सूखे अंजीर रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।