लाईफस्टाईल
Benefits of Vegetables with Peel: छिलके के साथ खाएं ये 5 सब्जियां, मिलेंगे दोगुने पोषक तत्व!
Benefits of Vegetables with Peel: हममें से ज्यादातर लोग सब्जियों को पकाने से पहले उनका छिलका निकाल देते हैं, कारण यह होता है कि छिलकों पर गंदगी, मिट्टी या कीटनाशक लगे हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलके पोषक तत्वों का खजाना होते हैं? अगर आप इन्हें निकालकर खाते हैं, तो शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता।
Read More: Lemon in Boiling Potatoes and Eggs: आलू और अंडे उबालते वक्त नींबू डालना क्यों है जरूरी!
दरअसल, कई सब्जियों के छिलकों में फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में जिन्हें छिलके समेत खाना चाहिए ताकि शरीर को मिले इनका पूरा फायदा।
छिलके सहित आलू खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, आलू के छिलके में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे स्किन एजिंग और सेल डैमेज की संभावना कम होती है।
खीरे का छिलका शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही, छिलके सहित खीरा खाने से शरीर को लंबे समय तक ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है।
टिप: खीरे को छिलके सहित खाने से पहले इसे अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर मौजूद पेस्टिसाइड्स पूरी तरह हट जाएं।
छिलके सहित गाजर खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और झुर्रियां देर से आती हैं। इसके अलावा, यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
याद रखें: गाजर को छिलने के बजाय सिर्फ हल्का धोकर या स्क्रब कर लें, ताकि उसके जरूरी पोषक तत्व न जाएं।
साथ ही, बैंगन के छिलके में मौजूद फाइबर शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।
इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसके छिलके में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।