मध्य प्रदेश
ग्वालियर में बनी 2000 ‘प्रहार सैना को सौंपी: 1KM तक मारक क्षमता, 700 राउंड प्रति मिनट फायरिंग
[caption id="attachment_143827" align="alignnone" width="300"] मशीनगन डिलेवरी[/caption]
भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Adani Defence and Aerospace ने भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंप दी है। यह अत्याधुनिक हथियार मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में तैयार किए गए हैं।
मशीनगन[/caption]
LAC और LoC पर बढ़ेगी ताकत
इन 7.62 मिमी कैलिबर की मशीन गनों का उपयोग विशेष रूप से Line of Actual Control और Line of Control जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में किया जाएगा। ‘प्रहार’ LMG की मारक क्षमता लगभग 1,000 मीटर तक है, जिससे दुश्मन को लंबी दूरी से निशाना बनाया जा सकेगा। [caption id="attachment_143828" align="alignnone" width="300"]क्यों खास है ‘प्रहार’ LMG
- वजन: करीब 8 किलोग्राम
- लंबाई: 1100 मिमी
- फायरिंग क्षमता: 700 राउंड प्रति मिनट
- रेंज: 1 किलोमीटर तक प्रभावी मार
- उच्च सटीकता और फील्ड ऑपरेशन के लिए उपयुक्त डिजाइन