बदमाश पति-पत्नी ने की फायरिंग:जानलेवा हमले का बदला,धमकी देकर फरार
Bhopal firing news:राजधानी में भोपाल में पति-पत्नी ने एक घर में फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद आरोपी पति और पत्नी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_143528" align="alignnone" width="1181"]पुलिस के अनुसार रेहाना बेगम निवासी कम्मू का बाग,ऐशबाग ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बड़ा बेटा मो. तारिक अपनी फैमिली के साथ करोंद गया हुआ था, तभी दानिश अली और उसकी पत्नी रिमशा उनके घर के बाहर पहुंचे।
आरोपी दानिश हाथ में पिस्टल लिए हुए था और दोनों पति-पत्नी रेहाना के छोटे बेटे गुराज को गालियां दे रहे थे।
Bhopal firing news: राउंड फायर किए और फरार हो गया
जैसे ही चिल्लाने की आवाज आई.. सभी लोग घरों से बाहर आ गए और रेहाना ने जाली वाले दरवाजे से झांका,तो बदमाशों ने सीधे उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और लोहे के गेट से टकरा गई। आरोपी ने दो और राउंड फायर किए और फरार हो गया।
हमले का बदला लेने की नीयत से की वारदात
बता दें की जनवरी महीने में ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में दानिश और उसकी पत्नी पर हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। उस मामले के मुख्य आरोपी फिलहाल जेल में हैं, लेकिन गुराज नामक आरोपी अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि दानिश इसी का बदला लेने की फिराक में आया था।