मध्य प्रदेश

Bhopal Pregnant Victim FIR: आशीष पांडे बनकर किया लवजिहाद, युवती प्रेग्नेंट!

Bhopal Pregnant Victim FIR: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 'लव जिहाद' का एक औऱ मामला सामने आया है। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवक ने पहचान बदलकर युवती के प्रेम जाल में फसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा

बताया जा रहा है कि, पीड़िता एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा है।

पीड़िता का आरोप

पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि- 'उसने 'आशीष पांडेय' बनकर करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने न केवल अपनी पहचान छिपाई, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। इस दौरान युवक के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।'

[caption id="attachment_145571" align="alignnone" width="1279"] आरोपी[/caption] आगे ने बताया कि-

जब महिला के गर्भवती होने की बात सामने आई तो उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया। मना करने पर युवक ने अपना असली नाम बताया और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया।

[caption id="attachment_145569" align="alignnone" width="1671"] आरोपी के साथी[/caption] [caption id="attachment_145570" align="alignnone" width="1687"] आरोपी के साथी[/caption]

पीड़िता ने कहा कि-

पीड़िता को लगातार धमकाया गया। हैरानी की बात यह है कि महिला थाने में एक महीने पहले FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन मुख्य आरोपी और उसके दो साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि- 'शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी आसिफ रजा बिहार का निवासी बताया जा रहा है। वह फिलहाल फरार है।'

Also Read- Bhopal love jihad: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन,जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा